फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The young man ate a toxic substance at the police station

युवक ने थाने में खाया विषाक्त पदार्थ

Thu, 01 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 01 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में पकड़कर थाने लाये गए एक युवक ने बुधवार देर शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। सूचना पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। एसपी ने युवक के विषाक्त खाने से इंकार करते हुए उसकी तबियत बिगड़ने की बात कही।
विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के  ग्राम नगौरा निवासी मुखई का गांव के ही गुड्डू से जमीनी विवाद चल रहा था। बुधवार दोपहर इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज गुड्डू ने अपने साथियों मनकू, कौशल व रामसनेही के साथ मिलकर मुखई व उसके बेटे दिलीप व अरविंद की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दूसरी ओर पुलिस आरोपी गुड्डू को पकड़कर थाने ले आई। जानकारी के मुताबिक थाने में देर शाम गुड्डू ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजू बाबू सिंह, एडीशनल एसपी शफीक अहमद, सीओ सदर सतरिख थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मारपीट के आरोप में थाने लाए गए युवक की अचानक तबियत बिगड़ गई थी जिसे इलाज के लिए पुलिस अस्पताल लाया गया था। युवक ने विषाक्त नहीं खाया है। कहा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed