फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The teenager's death

किशोरी की मौत

Mon, 13 Jul 2015 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 13 Jul 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्जलनगर मोहल्ला के पास सोमवार सुबह रेठ नदी में नहाने गई किशोरी नदी के तेज बहाव में डूब गई। एक युवक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। लखनऊ की रहने वाली किशोरी कुछ दिन पहले बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोठी डीह अपने रिश्तेदारी में आई थी। किशोरी के नदी में डूब जाने से घर में कोहराम मचा है।

लखनऊ के तेलीबाग के मोहल्ला कुंहारमंडी निवासी रामरतन की 13 वर्षीय पुत्री पूनम बाराबंकी जनपद के नगर कोतवाली के ग्राम कोठीडीह निवासी शंकर के यहां रिश्तेदारी में आई थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी एक सहेली के साथ मोहल्ला उज्जवल नगर के पास रेठ नदी में नहाने गई थी। नहाते समय वह थोड़ी गहराई में चली गई। तेज बहाव में वह नदी में डूबने लगी। पास खड़े एक युवक ने किशोरी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा। आसपास के लोगों ने किशोरी के परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने नदी में किशोरी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोर भी किशोरी का पता नहीं लगा सके। नदी में गिरे पेड़ की झाड़ियों में किशोरी के फंसे होने की संभावना के चलते पुलिस व स्थानीय लोग पेड़ की डाल काट कर उसे हटा रहे थे, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला। े

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed