फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The soldier beat the pregnant with the ribs

सिपाही ने गर्भवती को लात-घूंसों से पीटा

Sat, 29 Jul 2017 11:31 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Sat, 29 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
The soldier beat the pregnant with the ribs
सिपाही द्वारा गर्भवती महिला की पिटाई के बाद अस्पताल ले जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
खाकी वर्दी की शर्मनाक करतूत बुड़ानापुर गांव में साफ दिखी। मकान पर कब्जेदारी के विवाद में विपक्षियों की शिकायत पर सिपाही ने गर्भवती महिला की लात-घंूसों से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को परिवारीजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। पुलिस की इस कार्यशैली से क्षुब्ध परिवारीजनों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया तक जाकर परिवारीजन शांत हुए।      
विज्ञापन


मामला मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के ग्राम बुड़ानापुर का है। गांव के निवासी छोटकउ की पत्नी जैतूना बानों के नाम एक मकान था, जिसको जैतूना ने कुछ दिन पूर्व गांव के निवासी गौस मोहम्मद के हाथों बेच लिया था। मकान की कब्जेदारी को लेकर जैतूना बानो के बेटे हारून की पत्नी शबनम ने अपना हक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सूरतगंज चौकी पर तैनात पांच सिपाही मौके पर पहुंचे। गौस मोहम्मद का आरोप है कि उसकी पत्नी रूबी उसकी एक वर्षीय पुत्री रिहाना के साथ घर के बाहर खड़ी थी। पुलिस ने जबरन उक्त मकान का ताला खोलने को कहा जिस पर रूबी ने विरोध किया तो एक सिपाही ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूसों से मारने लगा।

आरोप है कि उसकी पांच महिला माह की गर्भवती थी, पेट पर लात पड़ने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। सिपाही मकान खाली करने की धमकी देकर चले गया। महिला की हालत बिगड़ते देख परिवारीजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत में सुधार न होते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 


परिवारीजन महिला को फतेहपुर कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवारीजनों ने अहरी चौराहे पर मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे चले प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने परिवारीजनों को आश्वासन दिया कि सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed