फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The principal molestated to the teacher

प्रधानाचार्य ने शिक्षिका से की छेड़छाड़

Mon, 07 Sep 2015 12:12 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ की रहने वाली शिक्षिका ने शनिवार को मामले की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य  के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


लखनऊ की एक शिक्षिका जिले की महर्षि विद्या मंदिर की एक शाखा में विषय विशेष की टीचर है। शिक्षिका का आरोप है कि 27 अगस्त को विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप श्रीवास्तव ने उसे अपने कक्ष में बुलाया और इसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन


शिक्षिका का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने बंद कमरे में मेरे साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब मैंने इसका विरोध किया तो प्रधानाचार्य ने नौकरी से निकाल दिए जाने की धमकी दे डाली। इसके बाद एक सितंबर को स्कूल में ही प्रधानाचार्य ने इस मामले में शिक्षिका से क्षमा भी मांगी। आरोप है कि, लेकिन इधर तीन चार दिनों से प्रधानाचार्य एक बार फिर शिक्षिका को परेशान करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे शिक्षिका फिर से काफी परेशान था। पीड़ित शिक्षिका ने इसकी जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। जिसके बाद शनिवार शाम भाई के साथ पहुंची पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस से कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।

-
शिक्षिका ने अपने ही विद्यालय के प्रधानाचार्य पर बंद कमरे में छेड़छाड़ करने की लिखित शिकायत दी है। आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
- जितेंद्र सिंह सेंगर, एसएसआई नगर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed