फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The missing woman found in the Jnyaneshwar ashram

ज्ञानेश्वर आश्रम में मिली लापता युवती

Sat, 16 Jan 2016 11:33 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर जनपद के राठ इलाके की रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती 11 जनवरी से लापता थी। शनिवार को परिवारीजनों ने कोठी थाने में संत ज्ञानेश्वर आश्रम की दो महिलाओं पर युवती को भगाने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस आश्रम पहुंची तो युवती मिल गई। लेकिन उसने परिवारीजनों के साथ जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


युवती ने कहा कि वो संन्यासी बनने के लिए कोठी थाना क्षेत्र स्थित संत ज्ञानेश्वर आश्रम आ पहुंची है। इसके बाद युवती के परिवारीजन बैरंग ही घर लौट गए। पुलिस का कहना है कि युवती बालिग है इसलिए उसे जबरन घर नहीं भेजा जा सकता है।हमीरपुर के नई बस्ती चरखारी रोड कस्बा राठ निवासी श्याम सिंह की पुत्री 11 जनवरी को घर से लापता हो गयी थी। परिवारीजन युवती की तलाश करते हुए शनिवार को कोठी थाना क्षेत्र के संत ज्ञानेश्वर आश्रम पर पहुंचे तो पता चला कि पुत्री अंजना सिंह(24) आश्रम में मौजूद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed