फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The liquor recovered four million, six arrested

चार लाख की शराब बरामद, 6 दबोचे

Sat, 27 Feb 2016 11:19 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई के तहत हरियाणा की 66 पेटी शराब बरामद करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बरामद शराब की कीमत चार लाख रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपियोें ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह यहां पर ब्रांडेड शराब की बोतलों में नकली शराब भरकर बेेचने का कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन


एसपी अब्दुल हमीद ने शनिवार को पुलिस लाइन मेें बताया कि हैदरगढ़ पुलिस व आबकारी टीम ने दो कार में लदी 66 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहीं पुलिस ने 14 बोरों में भरी अंग्रेजी शराब की 14 सौ बोतलें भी बरामद की हैं। बरामद शराब करीब चार लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों में रामकुमार जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, मोहम्मद हफीज तीनों निवासी कस्बा हैदरगढ़, राघचेंद्र निवासी ग्राम बड़ावा कोतवाली हैदरगढ़, संजय वर्मा निवासी गुलालपुर व सोनू उर्फ रवि निवासी बड़ावा पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई में इंम्पीरियल ब्लू, बैगपाइपर, सरब्रांड, मैकडावल ब्रांड की हरियाणा की शराब बरामद की गई है। साथ ही एक बोरी यूरिया, दो पिपिया आदि बरामद हुआ है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह हैदरगढ़ कस्बा निवासी नवीन जायसवाल के घर पर नकली शराब बनाने का काम करते थे। नवीन की पत्नी के नाम यहां पर एक मॉडल शाप का ठेका भी है। मिलावटी शराब नवीन की सरकारी मॉडल शॉप व त्रिवेदीगंज की दो अन्य शराब की दुकानों पर सप्लाई की जाती है। हालांकि पुलिस ने अब मॉडल शाप समेत तीनों शराब की दुकानों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed