{"_id":"178267e522604812b9ca441cf31fd7a3","slug":"the-couple-and-son-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती व पुत्र को जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपती व पुत्र को जमकर पीटा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खड़ेहरा गांव में मंगलवार देर शाम चुनावी रंजिश में विरोधियों ने एक युवक व उसके माता-पिता को पीट दिया।
मोहम्मदपुर के ग्राम खड़ेहरा निवासी अमरनाथ यादव मंगलवार शाम मवेशी चराने के लिए कब्रिस्तान की ओर गया था। रास्ते में गांव के ही मुन्ना व जावेद बैठे थे।
अमरनाथ के मुताबिक मुन्ना व जावेद ने कहा कि तुमने हमारे प्रत्याशी को वोट नहीं दिया था। इस पर विवाद हो गया। मुन्ना व जावेद ने अमरनाथ को धुन दिया। अमरनाथ ने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी तो उसके पिता त्रिभुवन व मां बृजरानी शिकायत करने मुन्ना के घर गए।
इस पर मुन्ना व जावेद ने लाठी-डंडे से त्रिभुवन व उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। घायलों ने थाना जाकर शिकायत की। इस पर पुलिस ने सीएचसी सूरतगंज में तीनों का उपचार कराया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।