फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The body of the murdered man thrown in canal

हत्या कर नहर में फेंका युवक का शव

Wed, 11 Nov 2015 06:24 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के बाहर नहर में बुधवार को युवक की हत्या करके फेंकी गई लाश मिली है। युवक के सिर व शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


कस्बा देवा के बाहर से निकली नहर में बुधवार दोपहर एक युवक का शव उतराता मिला है। उसके सिर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के कई निशान हैं। जिससे मामला हत्या का लग रहा है।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो नहर में मिले युवक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास होगी। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर व बनियान मिली है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस की मानें तो युवक का शव करीब तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। शव काफी सड़ने के कारण भी शिनाख्त करने में दिक्कत हो रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव नहर में फेंका गया है। जबकि पुलिस अभी इसे हत्या का मामला नहीं मान रही है। देवा कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि, पैर फिसलने से युवक नहर में गिरकर डूब गया है। मगर मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट होगा। इसी के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed