फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The attack on the couple with sharp weapons

दंपती पर धारदार हथियार से हमला

Sun, 08 Nov 2015 11:53 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद क्षेत्र के अनखा गांव में नांद तोड़ने का विरोध करना एक दंपती को भारी पड़ गया। आरोपियों ने धारदार हथियार व लाठी-डंडे से हमला करके पति-पत्नी को लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने थाने में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अनखा निवासी शिवकुमार की घर के बगल में नांद रखी थी। उसी के पास से रास्ता है जिससे गांव के ही निवासी श्रवण व प्रदीप ट्रैक्टर से खेत जोतने जा रहे थे।
विज्ञापन


ट्रैक्टर की चपेट में आने से नांद टूट गई। शिवकुमार व उसकी पत्नी छाया वर्मा ने इस पर विरोध जताया तो दोनों वहां से चले गए। मगर कुछ देर बाद श्रवण, प्रदीप, विनीत व छोटे धारदार हथियार व लाठी-डंडे लेकर शिवकुमार के घर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की पिटाई होते देख छाया बीचबचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर घायल दंपती को थाने पहुंचाया। शिवकुमार ने चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

एसओ जेपी चौबे का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है। घायलों को उपचार के लिए भेजा है। मामले में जांच करके रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed