{"_id":"59247ddf4f1c1ba93e535f10","slug":"teenager-raped-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली किशोरी, गैंगरेप की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली किशोरी, गैंगरेप की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतरिख में मंजीठा गांव के पास मंगलवार रात एक किशोरी नशे की हालत में सड़क किनारे नग्न हालत में पड़ी मिली। पुलिस किशोरी के साथ गैंगरेप की आशंका जता रही है। पूछताछ के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस की मानें तो किशोरी ने बताया है कि उसे रेलवे स्टेशन से अगवा कर दो युवक अपने साथ लाए थे। हालांकि नशे की हालत में होने के कारण वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रही है।सतरिख थाना क्षेत्र में मंजीठा गांव के पास मंगलवार रात एक किशोरी (16) के नशे की हालत में पड़ी मिली।
आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की। प्रभारी एसपी शफीक अहमद के मुताबिक किशोरी ने बताया है कि वह मिर्जापुर से ट्रेन पर सवार होकर लखनऊ जा रही थी।
विज्ञापन
तभी बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर मिले दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया और बाइक पर जबरन बैठा ले गए। बताया कि दोनों युवकों ने रास्ते में खुद शराब पी व जबरन उसे भी पिलाई। हैदरगढ़ मार्ग पर मंजीठा गांव के पास एक ईंट-भट्ठे पर ले गए और गैंगरेप किया और सड़क किनारे छोड़ भाग निकले।
उधर, किशोरी को सुनसान जगह पर पड़े देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी बेसुध हालत में थी। इसके बाद पुलिस को खबर दे दी गई। वहीं सीओ सदर दुर्गेश सिंह ने भी मौके पर जाकर किशोरी से पूछताछ की है। सीओ का कहना है कि किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया है। उसका चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा रहा है।