फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   teacher death from road accident

ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौत

Mon, 08 May 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 08 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
बाइक से जा रहे प्रतापगढ़ जिले के निवासी एक शिक्षक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हादसा करने वाले ट्रक व चालक की तलाश शुरू किया है।       
विज्ञापन


जनपद प्रतापगढ़ के धौंसवा गांव निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र छोटई त्रिवेदीगंज ब्लॉक के सहावर गांव प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। सोमवार की शाम अपनी बाइक से शिक्षक मनोज कहीं जा रहे थे तभी सुल्तानपुर मार्ग पर त्रिवेदीगंज नहर पुल के समीप किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वह पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आ गए।
विज्ञापन


इस हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। मामले की जानकारी के करीब एक घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त रहा। ग्रामीणों के मुताबिक शिक्षक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे। पुलिस ट्रक व चालक का पता लगाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed