{"_id":"5c8fe4f1bdec22142a71f9e4","slug":"sub-standard-khoya-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर नष्ट कराया छह क्विंटल घटिया खोवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी कर नष्ट कराया छह क्विंटल घटिया खोवा
Tue, 19 Mar 2019 12:05 AM IST
arun arun
Amarujala
Amarujala
Published by: arun arun
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
केस दर्ज
- फोटो : Amarujala
होली पर खपाने को ले जाया जा रहा करीब छह क्विंटल घटिया खोवा एफएसडीए की टीम ने जैदपुर पुलिस की मदद से बरामद किया। इस खोवे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपया बताई जा रही है। टीम ने इसे नष्ट कराते हुए नमूना जांच को भेजा है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों से नमकीन समेत तीन नमूने भरकर जांच को भेजे हैं। टीम की इस कार्रवाई से मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन
एफएसडीए की टीम सोमवार को जैदपुर कस्बे पहुंची। इसी बीच सूचना मिली की अहमदपुर टोल प्लाजा के पास एक इन्नोवा कार में करीब छह क्विंटल घटिया खोया कानपुर से गोरखपुर की मंडी में खपाने के लिए ले जाया जा रहा है। एफएसडीए की टीम ने मामले की जानकारी जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी को देते हुए पुलिस से सहयोग की अपेक्षा की। मौके पर पहुंची पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से उक्त वाहन को धर दबोचा। कार पर सवार कृष्ण गोपाल राजपूत ने पहले तो पुलिस को रौब में लेने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसकी एक नहीं चली और बाद में वह कार की तलाशी देने को तैयार हो गया।
विज्ञापन
टीम ने खोए का नमूना भरकर जांच को भेजते हुए उक्त खोए को नष्ट कराते हुए बिक्री करने को ले जाने वाले को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। इसके अलावा टीम ने धनोखर चौराहे से माज किराना स्टोर से नमकीन और दिलीप की दुकान से साबूदाना पापड़ का नमूना भरकर जांच को भेजा है। टीम की इस कार्रवाई से मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय सिंह, कंचन लता तिवारी, अनिल कुुमार पाल, पवन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन