फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Student sold 30 thousand

छात्रा को बहला कर 30 हजार में बेचा

Thu, 23 Jul 2015 10:07 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा को बहला कर 30 हजार रुपये में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने अपने गांव की ही एक महिला व उसके पति के खिलाफ पुत्री को बेचने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सीओ से की है। सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी किसान ने बृहस्पतिवार को सीओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसकी 13 साल की पुत्री जो गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। आरोप है कि छात्रा को बीते 18 जुलाई को गांव की एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर बहला कर एक युवक के साथ सीतापुर भेज दिया।
विज्ञापन


सीतापुर में छात्रा को 30 हजार रुपये में बेचा दिया। सीतापुर शहर में पहुंचने पर जब छात्रा के साथ गए युवक द्वारा फोन पर उसे बेचने संबंधी बातें की जा रही थी तो वहां वाहन स्टैंड पर खड़े लोगों ने पूछताछ शुरू कि जिसके बाद युवक भाग निकला। छात्रा को लोगों ने महिला थाना सीतापुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाने में छात्रा से पूछताछ कर इस बारे में उसके पिता को जानकारी दी गई जिसके बाद पहुंचे पिता छात्रा को लेकर घर आए। अब बृहस्पतिवार को पिता ने अपनी पुत्री के साथ पहुंचकर सीओ को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। सीओ सिटी राजेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed