{"_id":"1306af1f81fa643c3f80f95bbf359b55","slug":"stolen-from-house-and-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान व दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान व दुकान में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर में मोहल्ला वसीनगर निवासी अब्दुल अब्बास के घर की दीवार फांदकर सोमवार को दाखिल हुए चोर कमरे से 20 हजार रुपये और 50 हजार के जेवरात उठा ले गए।
पीड़ित ने नामजद तहरीर थाने में दी जिस पर पुलिस ने मोहल्ले के ही दो लोगों को हिरासत में लिया लेकिन बाद में एक को छोड़ दिया है। मुन्ना नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
लोनीकटरा क्षेत्र में भिलवल बस स्टाप स्थित विनय चौरसिया की पान की दुकान का ताला तोड़ कर चोर करीब 50 हजार रुपये व दस हजार का सामान निकाल ले गए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर विनय ने पुलिस से शिकायत की। उधर सफदरगंज थाने के बाहर खड़े एक डंफर से बैट्री चोरी हो गई। मुर्तजीपुर निवासी नरेंद्र कुमार के डंपर का चार दिन पूर्व एआरटीओ ने चालान किया था।