फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   SP MLA's car crushed the bike, the woman's death

सपा विधायक की गाड़ी ने बाइक को रौंदा, महिला की मौत

Tue, 29 Dec 2015 11:25 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
सपा विधायक की एसयूवी ने मंगलवार सुबह जैदपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक से देवर संग दुधमुंही बच्ची का इलाज कराने डॉक्टर के यहां जा रही महिला की मौत हो गई। जबकि बच्ची व देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से भागे सपा विधायक को टोल प्लाजा पर पुलिस ने पकड़ा मगर सिर्फ गाड़ी को कब्जे में लेकर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के तुनिहा गांव निवासी दीपक (20) पुत्र शिवसरन मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे अपनी भाभी सोनी (23) पत्नी संदीप व एक माह की मासूम भतीजी के साथ बाइक से डॉक्टर के यहां जा रहा था। जैदपुर थाना क्षेत्र में निबहा चौराहे के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे आजमगढ़ के निजामाबाद से सपा विधायक आलमबदी आजमी की क्वालिस गाड़ी (यूपी-78 एजे-9186) ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों छिटककर दूर जा गिरे। हादसे के बाद वहां भीड़ लग गई। एनएचएआई की एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही सोनी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद विधायक गाड़ी रुकवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से भाग गए। पुलिस ने टोल प्लाजा पर उन्हें पकड़ा लेकिन जब पता चला कि गाड़ी में आजमगढ़ के सपा विधायक आलमबदी आजमी सवार हैं तो पुलिस के तेवर ढीले पड़ गए। गाड़ी में विधायक के साथ ही चालक, गनर व एक अन्य व्यक्ति था। पुलिसकर्मी विधायक की गाड़ी को अहमदपुर पुलिस चौकी लेकर पहुंचे मगर इस बीच चालक मौके से भाग गया। जबकि कुछ देर में लालबत्ती लगी एक कार पुलिस चौकी पर पहुंची तो विधायक, उनका साथी व गनर उसमें सवार होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed