फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sp ex minister's goons arrested in toll plaza firing

पूर्व मंत्री का गुर्गों ने की थी टोल प्लाजा पर फायरिंग, दो गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 12 Jun 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। सपा के पूर्व राज्यमंत्री के गुर्गों ने अहमदपुर टोल प्लाजा पर बवाल व फायरिंग की थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने वारदात का खुलासा कर पूर्व मंत्री के गनर समेत दो को दबोचा लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त असलहा व सफारी गाड़ी भी बरामद कर ली है। हालांकि एसपी आरोपियों के पकड़े जाने की बात कुबूल रहे हैं, मगर उनके नामों का खुलासा नहीं कर रहे।

बताते चले कि बीते आठ जून को फै जाबाद की ओर जा रही सफारी गाड़ी पर सवार लोगों ने जैदपुर क्षेत्र में अहमदपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ टोल मांगने पर कई राउंड फायरिंग की थी और दहशत फैलाते हुए मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पकड़ कर सफारी कार व दो लाइसेंसी असलहा बरामद किया है। पकड़े गए दोनों लोग दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री इकबाल के गनर व ड्राइवर बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस इनके नामों का खुलासा नहीं कर रही है।

विज्ञापन

टोल प्लाजा पर फायरिंग के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से कार व असलहे भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए लोगों के नाम का खुलासा शनिवार को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल हमीद, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed