{"_id":"5b103fae4f1c1bf46e8b595e","slug":"soilder-wife-and-son-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार पलटने से फौजी की पत्नी व पुत्र समेत मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार पलटने से फौजी की पत्नी व पुत्र समेत मौत
Amarujala Bureau
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद हाईवे पर बेकाबू कार पलटने से बस्ती जिले के रहने वाले फौजी की बच्चे व पत्नी समेत मौत हो गई। जवान अपने बच्चे का इलाज कराकर लखनऊ से घर जा रहा था। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सूचना परिवारीजनों को दी है।
विज्ञापन
बस्ती जिले के ग्राम बनवरिया थाना परशुराम निवासी अतुल पांडेय (35) पुत्र सूबेदार पांडेय अपनी पत्नी प्रेमावती (28) व ढाई वर्षीय बेटे हार्दिक के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर लखनऊ से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र में दारापुर गांव के पास फैजाबाद हाईवे बाइपास पर इनकी कार अचानक सड़क किनारे जाकर पलट गई। इस हादसे में अतुल व उसके बच्चे और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इलाहाबाद राजपूत रेजीमेंट में लांस नायक थे अतुल
हादसे का शिकार हुए अतुल पांडेय सेना में तैनात थे। आवास विकास चौकी प्रभारी रितेश पांडेय ने बताया कि अतुल इलाहाबाद जिले में राजपूत रेजीमेंट फतेहगढ़ में लांस नायक के पद पर तैनात थे। सेना के जवान की मौत के बाद उसके परिवारीजनों व साथी सैनिकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन