फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Six lac bucks out of the KCC

केसीसी से निकाले छह लाख रुपये

Sun, 23 Aug 2015 11:26 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
दो महीने पहले एक किसान पैसा निकालने बैंक गया तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पता चला किसी ने उसके केसीसी खाते से छह लाख रुपये निकाल लिए। उसने बैंक मे शिकायत की तो उसे फटकार कर भगा दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी शिकायत पर एडीएम ने जांच करवाई तो मामला सही पाया गया। रविवार को पुलिस ने बैंक के शाखा प्रबंधक व केसीसी बनवाने गए बिचौलिए समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। खास बात ये है कि अप्रैल मेें एक किसान ने कलेक्ट्रेट के सामने फांसी लगा लिया था। उस मामले में इसी शाखा प्रबंधक और बिचौलिए का नाम आया था।
विज्ञापन


हैदरगढ़ कोतवाली के नैपुरा गांव निवासी दिनेश कुमार का किसान क्रेडिट कार्ड पिछले साल बिचौलिए अमरेश तिवारी निवासी लोहंगपुर कोतवाली हैदरगढ़ ने 35  किमी दूर लखनऊ मार्ग पर भिलवल में स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा मकनपुर में बनवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दो महीने पहले किसान जब पैसा निकालने बैंक पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। पता चला कि उसके खाते से किसी ने छह लाख रुपये निकाल लिए। उसने इसकी शिकायत बैंक में की तो उसे फटकार कर भगा दिया गया। फिर दिनेश ने घटना की जानकारी एडीएम को दी।

उन्होंने जांच करवाई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बैंक के शाखा प्रबंधक राम नरेश, चतुर्थ श्रेणी कर्मी रामू व बैंक के बिचौलिए अमरेश तिवारी निवासी लोहंगपुर कोतवाली हैदरगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि गंभीर धाराओं में आरोपित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, शाखा प्रबंधक रामनरेश ने कहा किसान व अमरेश के बीच ही आपसी लेने देन का मामला है। बैंक का इस विवाद से कोई नाता नहीं है।

वही प्रबंधक वही बिचौलिया
हैदरगढ के भुलभुलिया का पुरवा निवासी किसान आशाराम के 25/26 अप्रैल की रात को कलेक्ट्रेट के समीप फांसी लगाने के बाद बैंकों साहूकारों व बिचौलियों के गठजोड़ का खुुलासा हुआ था।


मृतक के सुसाइड नोट व परिवारीजनों के बयान के बाद डीएम ने इनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन घटना के चार माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। आशाराम की बर्बादी भी बैंक आफ इंडिया शाखा मकनपुर में केसीसी बनवाने के बाद से ही शुरू हुई थी। उस मामले में भी शाखा प्रबंधक रामनरेश और बिचौलिया अमरेश तिवारी का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed