फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   shouting afther Candidate husband sitting in the car, two injured in baton

प्रत्याशी पति को गाड़ी में बैठाने पर हंगामा, लाठीचार्ज में दो घायल

Thu, 29 Oct 2015 11:42 PM IST
बाराबंकी/अमरउजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमरउजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
विकास खण्ड सूरतगंज अंतर्गत राम मण्डई मतदान केन्द्र पर भाजपा समर्थित डीडीसी प्रत्याशी मालती रावत के पति कुन्दन रावत को जोनल मजिस्ट्रेट अनुराग सिंह ने पुलिस की मदद से अपनी गाड़ी में बैठा लिया। जिसके चलते उसके समर्थक भड़के गए और हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन


मतदान केंद्र पर हंगामा बढ़ता देख को पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी जिसमें बृजेश व देवकी नन्दन घायल हुए हैं। घटना के बाद कुन्दन रावत ने बताया कि सपा नेताओं के इशारे पर पुलिस प्रशासन उनका उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन


जबकि मौके पर मौजूद जोनल मजिस्ट्रेट अनुराग सिंह ने बताया कि कुन्दन रावत मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे थे उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। मौके पर मौजूद सूरतगंज चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि मतदान केन्द्र के निकट लोगों की अधिक भीड़ लग जाने के कारण उन्हें मतदान केन्द्र से दूर किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने पहले ही डाल दिया वोट
प्राथमिक विद्यालय कन्दरौला मतदान केन्द्र पर पहली बार वोट डालने पहुंची रेखा यादव के हाथ मायूसी ही लगी। वह अपना आधार कार्ड लेकर मतदान कर्मी के पास जब पहुंची तो मतदान कर्मी द्वारा यह कहने पर वह अवाक रह गई कि उसका वोट पड़ चुका है। मौके पर मौजूद पीठासीन अधिकारी से पूछा तो वह  कुछ नही बता सके।


कहीं सन्नाटा तो कहीं भीड़
बृहस्पतिवार की सुबह मौसम की बेरुखी के बीच प्रारंभ हुए अंतिम चरण के  चुनाव में कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुबह से लंबी कतारें लगने लगी  तो कई मतदान केन्द्रों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। प्राथमिक विद्यालय  कुतुलूपुर में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दी जबकि धमसड़ तथा  असोहना के मतदान केन्द्रों पर 8:30 बजे तक एका दुक्का मतदाता ही वोट डालने  पहुंचे जबकि अति संवेदनशील घोषित मतदान केन्द्र भटुवामउ व मोहारी में सुबह  नौ बजे तक मतदाताओं की भारी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed