{"_id":"594815224f1c1bf6258b463f","slug":"seven-gangsters-arrested-of-thieves-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के गैंग के सात बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों के गैंग के सात बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
चोरों का गैंग गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच टीम व टिकैतनगर पुलिस ने शातिर चोरों के गैंग का भंडाफोड़ करके सात बदमाश गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से चोरी के सोने व चांदी के गहने, तमंचे-कारतूस आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने सोमवार को पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता करके बताया कि टिकैतनगर पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने क्षेत्र में चोरी की वारदातें अंजाम देने वाले गिरोह के सात बदमाशों को रविवार रात टिकैतगर के बसौगापुर बंधा के पास से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए बदमाश रज्जन बेहना पुत्र सुबराती निवासी ग्राम मौसंडी थाना मोहम्मदपुर खाला, त्रिलोकी पासी पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम वारिस अली का पुरवा थाना महमूदाबाद सीतापुर, सुरेंद्र पासी पुत्र रज्जू लाल निवासी बीबीपुर कोतवाली फतेहपुर, लतीफ पुत्र खालिक निवासी हेतमापुर मोहम्मदपुर खाला, सुग्गन कोरी पुत्र रामकिशुन निवासी ग्राम सोधवा रामनगर, सर्राफ सचिन सोनी मोहल्ला मुंशीगंज कस्बा फतेहपुर व आयुष निगम निवासी सूरतगंज कस्बा शामिल हैं।
विज्ञापन
आयुष निगम ने बदमाशों को सिमकार्ड दिया था। इसके चलते उसकी गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, सात कारतूस, एक एयरगन और करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। गिरोह के सात अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग गए हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एएसपी ने बताया कि, पकड़े गए बदमाश रात के वक्त शहर व ग्रामीण इलाकों में घूमकर ताला बंद मकानों की रेकी करके चोरी की वारदात अंजाम देते थे। इन लोगों ने चोरी की दर्जनों वारदातें करना कबूला है।