फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rural faint from Leopard's roar

तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीण बेहोश 

Fri, 29 Sep 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Sep 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन

टिकरा गांव में गुरुवार की रात तेंदुए की दोबारा दहाड़ सुन ग्रामीण दहशत में आ गए। एक युवक तो घबराकर बेहोश हो गया। शुक्रवार तक तेंदुआ पिंजरे में न फंसने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।  जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में गुरुवार को तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा पिंजरा रखा गया था। पिंजरे में बकरी बांधकर टीम निगरानी करने की बात कहती रही।

विज्ञापन


उसी रात को वैशपुर गांव के विकास, रिंकू, अंकित, चंकी, अर्पित व मनीष नित्यक्रिया के लिए खेत की ओर गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि तभी अचानक तेंदुआ के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। सभी ग्रामीण गांव की ओर शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए। दहशत में आकर मनीष गांव के बाहर बेहोश हो कर गिर पड़ा।
विज्ञापन


जिसको साथियों ने उठाकर घर पहुंचाया जहां निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। रेंजर हरख ओम प्रकाश का कहना है कि देर रात दहाड़ सुनने की जानकारी मिली थी। टीम बराबर निगरानी कर रही है। दिन में बकरी खोलवा लिया गया था रात में बांधी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed