{"_id":"5919f2564f1c1b8702f22e34","slug":"roadway-worker-killed-by-fellow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मी को साथी ने मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज कर्मी को साथी ने मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 15 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज में परिचालक के पद पर तैनात एक कर्मचारी को लेनदेन के विवाद में उसके दोस्त ने मार डाला। परिचालक रविवार की देर रात गंभीर हालत में कोठी थाना क्षेत्र के हैदगरढ़ मार्ग पर भानमऊ के पास पड़ा मिला था। परिवारीजनों का कहना है कि साथी परिचालक घर से उसे अपने साथ ले गया था।
जिसके बाद देर रात सड़क हादसे में घायल होने की बात कहकर जिला अस्पताल भर्ती कराने के बाद वह भाग निकला। जहां से ट्रॉमा सेंटर भेजने पर उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने साथी परिचालक पर पैसों के लेनदेन को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है पीएम रिपोर्ट मिलने व मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी शैलेंद्र दीक्षित (30) पुत्र गंगाप्रसाद परिवहन विभाग में परिचालक के पद पर तैनात है। रविवार को करीब साढ़े चार बजे दिन में शैलेंद्र ड्यूटी करने के बाद घर पहुंचा था। इस बीच करीब छह बजे शैलेंद्र के घर पहुंचे उनके मित्र व परिवहन विभाग के संविदा परिचालक अजय मिश्रा निवासी देवा मार्ग शैलेंद्र को बाइक से अपने साथ लेकर चला गया।
विज्ञापन
इस बीच देर रात शैलेंद्र के घर अजय मिश्रा ने फोनकर बताया कि वह सड़क हादसे में भानमऊ के पास घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद जब शैलेंद्र के परिवारीजन अस्पताल पहुंचे तो साथी अजय मिश्रा मौके से भाग चुका था। गंभीर हालत में शैलेंद्र को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां उनकी मौत हो गई है।
मामले में मृतक के भाई आनंद कुमार दीक्षित ने अजय मिश्रा पुत्र गिरजा प्रसाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सोमवार की शाम कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इनका कहना है कि पैसों के लेनदेन के लिए अजय ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर शैलेंद्र दीक्षित की हत्या कर दी है। कोतवाल एसपी सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने व मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
डेढ़ लाख रुपये ले रखे थे आरोपी ने
मृतक के भाई ज्ञानेंद्र दीक्षित, हरीश दीक्षित व आनंद दीक्षित का कहना है कि उनके भाई से संविदा परिचालक अजय ने डेढ़ लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि पैसा वापस न देना पड़े इसके लिए अजय ने शैलेंद्र की हत्या कर दी दिया है और इसे हादसे का रूप दिया जा रहा है। परिवारीजनों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।
शरीर पर थी सिर्फ बनियान व अंडरवियर
परिवारीजनों का कहना है कि उसे घायल हालत में जब जिला अस्पताल में लाया गया था तो उसके शरीर में सिर्फ बनियान व अंडरवियर था। जबकि घर से जाने के समय शैलेंद्र पूरे कपड़े पहने था। इसके साथ सिर व शरीर पर चोट के निशान मिलने की भी बात कही गई है। हालांकि यह सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा कि मौत का कारण क्या है।
अभी मेरे पास किसी परिचालक की हत्या करने के मामले की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। यदि कोई प्रार्थना पत्र दिया जाएगा तो पुलिस उसकी जांच कर उचित कार्रवाई करेगी। -एसपी सिंह, शहर कोतवाल