फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rape of teenager made porn videos

किशोरी से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो

Fri, 10 Feb 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 10 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Rape of teenager made porn videos
rape shimla
खेत गई एक किशोरी को अगवा कर दो लोगाें ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और पुलिस से शिकायत करने पर उसे शोसल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन


डरा सहमा परिवार चार दिन बाद किसी तरह थाने में पहुंचकर इसकी तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।  पुलिस ने अमेठी जिले के इन्हौना के गुखरान व एक अज्ञात के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सुबेहा क्षेत्र के गांव की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि बीते मंगलवार को वह खेत में काम करने गई थी, जहां पर दो युवकों ने उसे अगवा कर बाग में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और पुलिस से शिकायत करने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह बेहोश हो गई और काफी देर बाद होश आने पर इस बारे में परिवारीजनों को बताया।


पीड़िता ने चार दिन बाद शुक्रवार को इसकी शिकायत पुलिस से की। पीड़िता का कहना है आरोपी उसके गांव व पड़ोस के गांव के हैं। कोतवाल जेएल सोनकर ने बताया कि शिकायत पर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा घटना के चार दिन तक पीड़िता ने किसी से कोई शिकायत नहीं की तथा वह आरोपियों की सही पहचान नहीं बता पा रही है, जिससे जांच में कठिनाई हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed