फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rajkumar was killed by friends

साथियों ने ही मारी थी राजकुमार को गोली

Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar was killed by friends
- फोटो : Demo Pic
कोठी थानाक्षेत्र के अजमल पट्टी गांव में हुए राजकुमार रावत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि राजकुमार के साथियों ने ही उसकी गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से आलाकत्ल, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए सारी साजिश रची थी। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या समेत कई धारा मेें रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को उन्हें कोर्ट मेें पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन


एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में बताया कि एक जुलाई की रात कोठी थाना क्षेत्र के अजमल पट्टी गांव निवासी राजकुमार रावत पुत्र पूर्णमासी की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले मेें गांव के ही तीन लोगोें के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पुलिस जांच में पता लगा कि जो लोग नामजद हैं, उनका वारदात से कोई लेना-देना नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने सघन पड़ताल कर तीन आरोपियों महेश निवासी अजमल पट्टी, ननकऊ रावत व राजू निवासी गाम मलौली थाना सतरिख को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को कोठी इलाके के सदरपुर चौराहा पुलिया के पास से शनिवार की सुबह गिरफ्तार करने का दावा किया है।

तीनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे और राजकुमार काफी अच्छे दोस्त थे। पुलिस की माने तो गांव के कालीप्रसाद से आरोपी महेश का भूमि विवाद चल रहा था। जिसके बाद महेश ने राजकुमार व अन्य साथियों के साथ मिलकर प्लान बनाया कि राजकुमार के हाथ में गोली मारकर इस मामले में कालीप्रसाद को फंसा दिया जाए।

जिसके बाद एक जुलाई की रात सभी ने एक साथ बैठकर शराब पी और फिर तमंचे से राजकुमार के हाथ पर गोली मारी गई लेकिन गोली हाथ में न लगकर राजकुमार की पीठ में जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


इस वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम एसओ बृजेश कुमार सिंह, शिवनेत्र सिंह, सर्विलांस सेल से दिलबहार यादव, बृजनाथ द्विवेदी, नवीन कुमार, लालबहादुर, रामकुमार आदि पुलिस टीम को एसपी अब्दुल हमीद ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed