{"_id":"58e2913b4f1c1bc06e5b529e","slug":"raised-on-hundred-comforters-21-irregularities-5-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ आरामशीनों पर छापा, 21 में मिली अनियमितता, 5 सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौ आरामशीनों पर छापा, 21 में मिली अनियमितता, 5 सीज
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर सोमवार को अलग-अलग छह टीमों ने सौ आरामशीनों पर छापा मारा। इस कार्रवाई से जिले भर में हड़कंप मच गया। डीएम ने तहसीलवार एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में छह टीमें गठित कर चल रही आरामशीनों पर छापेमारी की कार्रवाई की। जिले के 100 आरामशीनों पर हुई छापेमारी में 21 आरामशीनों पर अनियमितताएं पाई गईं। जिसमें पांच आरामशीनों को सीज किया गया। जबकि पांच आरामशीनों पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। शेष आरामशीनों के अधूरे अभिलेखों के जांच के आदेश वनाधिकारी को दिए गए हैं।
कहां कितनी आरामशीनों में मिली अनियमितता
तहसील निरीक्षण अनियमितता
नवाबगंज 41 09
फतेहपुर 15 00
विज्ञापन
आरएस घाट 05 03
हैदरगढ़ 15 05
रामनगर 16 04
सि.गौसपुर 08 00
रामसनेहीघाट में उपजिलाधिकारी राहुल कुमार यादव ने सीओ जावेद खां के साथ करीब आधा दर्जन से अधिक आरामशीनों पर अचानक पहुंचकर निरीक्षण कर जांच की। जिसमें तीन दुकानों पर कमियां मिलने पर मशीन संचालकों को नोटिस दिया। टीम ने भिटरिया, अलियाबाद, सुखीपुर सहित अन्य कई स्थानों पर चल रही आरामशीनों व बेलहा चौराहे के निकट चल रही प्लाई फैक्ट्री की भी जांच की। कमियां मिलने पर नोटिस थमाया।
सिरौलीगौसपुर में एसडीएम आशुतोष दुबे एवं तहसीलदार की संयुक्त टीम ने तहसील क्षेत्र की आठ आरामशीनों पर छापा मारी की। जहां स्टॉक में कमियां पाई गईं। टीम ने कस्बा इचौली की दो, टिकैतनगर रामपुर भवानी अकबरपुर रसूलपुर की दो मरकामऊ की आरामशीनों पर अचानक छापा मार कर वहां पर मौजूद दस्तावेजों का निरीक्षण किया। पाया गया कि यहाँ सभी आरामशीनों के लाइसेंस है किंतु स्टॉक रजिस्टर में कमियां पाई गई।
नवाबगंज तहसील क्षेत्र के जैदपुर कस्बे में संचालित हो रही आरामशीनों पर सोमवार को एसडीएम व सीओ ने जैदपुर पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी कर कागजों की जांच पड़ताड़ की गई। दो घंटे तक चली आरामशीनों पर छापेमारी कि कार्रवाई में तीन लोगों के पास नवीनीकारण व डीएम के एनओसी के कागज नही मिल पाए। जिससे बगैर परमिट के तीन माह से चल रही तीन आरामशीनों को सीज करने के आदेश एसडीएम ने हरख रेंजर को दिए हैं। सात आरामशीन मालिकों के पास जांच में सभी कागज सही पाए गए हैं।
वहीं फतेहपुर तहसील क्षेत्र में करीब 15 आरा मशीन संचालित है। सोमवार को एसडीएम पूर्णिमा सिंह सीओ राजेश यादव की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के सभी आरामशीनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना घुंघटेर क्षेत्र के ग्राम सरांय सहबाज में स्थित दिग्विजय सिंह की आरामशीन अवैध रूप से संचालित पाई गईं। जिस पर एसडीएम पूर्णिमा सिंह ने प्रभावी कार्रवाई कर आरामशीन को सीज कर दिया।
उधर हैदरगढ़ एसडीएम एसडीएम पंकज कुमार व सीओ केडी मिश्र की अगुवाई में पुलिस व वन विभाग कर्मियों ने तहसील क्षेत्र में चल रही आरामशीनों की जांच की है। इस दौरान किर्षिया खानपुर व बिसेनन पुरवा में बिना लाइसेंस आरामशीनों का संचालन होता पाया गया। असंद्रा की सेंगौरा, रसूलपुर, मोतिकपुर तथा लोनीकटरा के अचाकापुर में तथा कोठी कस्बे में संचालित आरामशीन की जांच की गई है।
सीओ केडी मिश्र ने कहा सुबेहा थाने में किर्षिया, खानपुर व बिसेननपुरवा में अवैध ढंग से आरामशीन का संचालन कर लकड़ी को चीरा जा रहा था। तीनों मशीनों को सीज कर मौजूद लकड़ी को वन विभाग की सुपुर्दगी में किया गया। इसके अलावा 17 अन्य लाइसेंसी आरामशीनों की जांच में लकड़ी का स्टॉक छुपाने समेत कई अनियमितता पाई गईं।