फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power cords claimed the lives of girl

विद्युत तार ने ली बालिका की जान

Fri, 14 Aug 2015 11:08 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
बर्तन साफ कर रही बालिका के ऊपर जर्जर विद्युत तार गिर पड़ा जिससे वह तड़पने लगी। यह देख उसको बचाने दौड़ा छह वर्ष का भाई विद्युत स्पर्शाघात से दूर जा गिरा। यह देख परिवारीजनों ने बांस से तार को हटाया, लेकिन जब तक बालिका को लेकर लोग अस्पताल जाते तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बालिका के मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सीओ व कोतवाल ने गांव पहुंच कर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपखंड अधिकारी विद्युत ने मृतका के परिवारीजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर योगेंद्र की 9 वर्षीय पुत्री मंजू घर के सामने बर्तन धुल रही थी। करीब बारह बजे आबादी के बीच से गई एलटी लाइन का तार टूट कर नीचे गिर गया। तार टूट कर गिरने से मंजू करंट की चपेट में आ गई और तड़पने लगी। पास में ही खेल रहे छह वर्ष अभिषेक ने अपनी बहन को बचाने का प्रयास किया तो करंट के झटके से दूर जा गिरा। यह देखते ही परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने बांस से विद्युत तार को हटाया लेकिन तब तक मंजू की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीण एकत्र को गए और ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। एसडीएम जीपी गुप्ता व कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने समझा बुझा कर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी पर पहुंच पावर कॉर्पोरेशन के सहायक अभियंता जेपी गौतम ने परिवारीजनों को विभाग की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है।


हादसे की यह वजह तो नहीं
पावर कॉर्पोरेशन द्वारा करीब पंद्रह दिन पूर्व तहसील दिवस में जर्जर तार बदलने की बात कही गई थी, लेकिन विभाग द्वारा जर्जर विद्युत तारों को बदलवाया नहीं गया। गांव के अशोक पांडेय, अन्नू, बृजेंद्र आदि का कहना है कि कई बार पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से जर्जर तार बदलवाने के लिए कहा गया। तहसील दिवस में शिकायत के बाद पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी ने तार बदलवाने की बात तो कही, लेकिन जर्जर तारों को नहीं बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed