फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Police failed Operation Smile

ऑपरेशन मुस्कान में जिले की पुलिस फेल

Sun, 07 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 07 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन मुस्कान चलाकर गुमशुदा बच्चों की तलाश कर उनके घर वालों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कवायद जिले में धरी की धरी रह गई। एक से 31 जनवरी तक प्रदेश भर में चले इस ऑपरेशन के दौरान जिले में पुलिस एक भी लापता बच्चे को नहीं तलाश सकी। ऑपरेशन निर्धारित समय पर बंद हो गया लेकिन जिले के लापता तीन दर्जन से अधिक बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने कई मामलों में लापरवाही बरती जिसके कारण मासूमों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। आज भी कई परिवारों की रातें लापता बच्चों के इंतजार में गुजर रही हैं।
विज्ञापन


ऑपरेशन मुस्कान जिले के किसी भी परिवार के चेहरे पर मुस्कान नहीं ला सका। डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस कप्तान को एक जनवरी से 31 जनवरी तक ऑपरेशन मुस्कान चलाकर सभी थाना क्षेत्रों सेे लापता हुए बच्चों का अवलोकन कर उनकी तलाश कराने के निर्देश दिए थे। एक माह तक चला ऑपरेशन मुस्कान बंद भी हो गया लेकिन एक भी बच्चे की घर वापसी कराने में पुलिस को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


जिले से लापता तीन दर्जन से अधिक बच्चों को तलाशने के लिए पुलिस ने कोई ठोस कदम ही नहीं उठाया। बच्चों के लापता होने के बाद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं करने से कुछ मासूमों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बच्चों का आज तक नहीं लगा सुराग
सफदरगंज थाना क्षेत्र के बिकौली गांव का ढाई वर्षीय प्रिंस, देवा के पटना गांव की प्रियांशी, हैदरगढ़ के घरकुइयां की स्वाति, चक चौबीसी की सरिता, कुरौली के दीपेश मिश्र, कोतवाली के उत्तरी टोला की लक्ष्मी पाठक, टिकैतनगर आई फैजाबाद के सुभाष की पांच माह की बेटी मीनाक्षी व जैदपुर के हरख गांव के 10 वर्षीय उत्तरदायित्व लापता हैं। इसके अलावा टिकैतनगर के डडियामऊ के विवेकानंद सिंह की बेटी लवली, बरगदहा के प्रदीप का पुत्र संदीप, नगर के ईजीडे के श्रमिक बीरू निषाद, अभय नगर के प्रज्ञाल पांडेय, सफेदाबाद के दिनेश, मंझपुरवा की महिमा समेत करीब 36 बच्चे आज भी लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed