फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pharmasist stage dharna

अभद्र व्यवहार पर भड़के फार्मासिस्ट, कार्यबहिष्कार से मरीज हुए परेशान

Thu, 22 Feb 2018 11:04 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 22 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Pharmasist stage dharna
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष में मौजूद चीफ फार्मासिस्ट से एक तीमारदार ने अभद्रता कर दी। इस पर  आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में तीमारदार के माफी मांगने पर काम दोबारा शुरू हुआ। इस बीच करीब एक घंटा दवा काउंटर व इंजेक्शन कक्ष में काम ठप रहा। 

विज्ञापन



जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को कक्ष संख्या आठ इंजेक्शन एंव पट्टी कक्ष में चीफ फार्मासिस्ट सुरेश चंद्र पांडेय की ड्यूटी थी। कक्ष के बाहर कुत्ता काटने का इंजेक्शन लगवाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। आरोप है कि इतने में अंकित तिवारी अपने भतीजे प्रत्यूष निवासी जहांगीराबाद बिना लाइन के आया और पहले इंजेक्शन लगाने की जिद करना लगेगा। कक्ष में मौजूद कर्मचारियों ने उसे लाइन से आने को कहा तो वह भड़क गया और कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने लगा।
विज्ञापन


इससे आक्रोशित इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष व इंजेक्शन कक्ष के राजकुमार वर्मा, केके मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव, राजेश वर्मा, आरपी सिंह विसेन समेत आदि स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। अस्पताल में भारी संख्या में आए मरीजों को कार्य बहिष्कार के दौरान दवा के लिए एक घंटा इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed