फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Partner's dead fierce rural, police beating

साथी की मौत से भड़के ग्रामीण, पुलिस की पिटाई

Mon, 10 Aug 2015 11:15 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
आश्रम में मछली चुराने के आरोप में पिटाई से विनोद की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शव घर पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई जिस पर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर तहसीलदार व सीओ ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

 
मालूम हो कि, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम टेरा गांव के पास तालाब में सात अगस्त को कुछ लोग चोरी से मछली पकड़ने आए थे जिसके बाद साईं आश्रम के महंत छोटे साईं तालाब में हो रही हलचल के चलते जाग गए और मछली पकड़ने से मना किया। जिस पर उन लोगों ने बाबा को लात घूंसों पीट दिया।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने चारों को पकड़  लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। पकड़े गए सराफत अली, सर्बेश पासी, विनोद पासी, प्रताप पासी निवासी टेरा पिटाई से घायल हुए। इनमें से विनोद को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। विनोद पुत्र सुरेश का शव जब सोमवार को गांव पहुंचा तो वहां मौजूद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। इस बीच जहांगीराबाद थाने के कुछ पुलिसकर्मी भी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मृतक के परिवारीजन व ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताना शुरू कर दिया। इस बीच कई ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया और एक दरोगा व दो सिपाहियों की पिटाई भी कर दी। मौके से सभी पुलिसकर्मी भाग निकले। बाद में, अधिकारियों के पहुंचने पर वापस पुलिस गांव गई।

मौके पर पहुंच गई कई थानों की पुलिस
टेरा गांव में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मृतक के परिवारीजनों को दस लाख की आर्थिक सहायता, पांच बीघा जमीन व आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की जा रही थी। बवाल बढ़ने पर मौके पर देवा, मसौली, सफदरगंज व जहांगीराबाद थाने की पुलिस पहुंच गई। वहीं एसडीएम नीलम यादव, तहसीलदार सदर उमेश सिंह व सीओ लाइन अमिता सिंह भी मौके पर जा पहुंची।


सीओ ने एसओ जेेपी चौबे से आरोपियों पर रिर्पोट दर्ज कर कार्रवाई व एसडीएम और तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed