फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pankia eight members of the gang arrested

पंखिया गैंग के आठ बदमाश गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2015 10:22 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और लोनी कटरा पुलिस को बुधवार रात को बड़ी कामयाबी मिली। संयुक्त अभियान में पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ कर बरेली जिले के पंखिया गिरोह के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन लाख रुपये की नकदी समेत दो एसयूवी, 150 ग्राम सोना, चार ग्राम चांदी व 6 मोबाइल फोन बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो सराफ भी हैं। पुलिस की मानें तो वह चोरी का माल खरीदते थे। पकड़े गए आरोपियों ने बताया है कि प्रदेश के कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बदमाश अपने शरीर में तेल लगाकर घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस टीम की इस सफलता पर एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस सभागार में एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद ने बताया कि हैदरगढ़ कोतवाली व लोनीकटरा थाना क्षेत्र में बीस से अधिक चोरी की वारदातों केे अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। पकड़े गए बदमाशों में वारिस निवासी नगरिया कला थाना फतेहगंज पूर्वी बरेली, इमरान निवासी ग्राम मिलख थाना सुभाषनगर बरेली, ताजुद्दीन, इमरान दोनों निवासी ग्राम नगरिया कला थाना फतेहगंज पूर्वी बरेली, सुुखपाल निवासी अकट थाना फतेहगंज पूर्वी बरेली, वसीम खान निवासी ग्राम पडेरा थाना फतेहतगंज पूर्वी बरेली, रामकुमार पाल व विवेक कुमार अग्रवाल दोनों निवासी आलमगिरीगंज थाना कोतवाली नगर बरेली शामिल हैं। लोनीकटरा पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने इन सभी बदमाशों को रेलवे स्टेशन मार्ग लोनीकटरा से बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन लाख रुपये की नकदी, दो लग्जरी कार, 150 ग्राम सोना, चार ग्राम चांदी व 6 मोबाइल फोन बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों में राम कुमार व विवेक कुमार सराफ हैं और इनकी बरेली व जिले के त्रिवेदीगंज कस्बे में दुकान है। यह दोनों चोरी के माल को खरीदने का काम करते थे।
विज्ञापन


लग्जरी वाहन से हाईवे किनारे करते थे वारदात
एसओ लोनीकटरा अरुण द्विवेदी के मुताबिक पुलिस द्वारा पकड़े गए बरेली के बदमाशों ने पूछताछ में बताया है कि वह पंखिया जनजाति से संबंधित हैं। इन सभी की जीविका का मुख्य साधन अपराध है। इन सभी के बरेली शहर में अच्छे घर हैं। गिरोह के सदस्य प्रदेश से लेकर देश के सभी हिस्सों में फैले हैं और यह सब लग्जरी वाहनों से हाईवे किनारे पड़ने वाले गांव व कस्बों में अमीर घरों के लोगों को अपना निशाना बनाते है। वारदात के समय सभी आरोपी बिना कपड़ों के घर में दाखिल होते है और शरीर में तेल लगाए रहते है कि यदि कोई इन्हें पकड़ना चाहे तो यह उसे छुड़ाकर भाग निकले। गिरोह में शामिल दो सराफ में राम कुमार पाल बरेली सराफा बाजार में सोना गलाने का काम करता है और चोरी के आभूषणों को गलाने के बाद राम कुमार उस पर मोहर लगाने के बाद उसे सराफ विवेक अग्रवाल को बेच देता था जिसके बाद इससे मिला पैसा सभी बदमाश आपस में बांटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खादी का कुर्ता पहन सुखपाल चलता था वाहन
बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि इस गिरोह में शामिल सुखपाल यादव स्थानीय नेतागीरि भी करता है। गिरोह के चोरी की घटना को अंजाम देने जाते समय सुखपाल लग्जरी वाहन में आगे की सीट पर खद्दर कुर्ता पायजामा पहन कर बैठता है और रास्ते में होने वाली पुलिस वाहन चेकिंग से अन्य साथियों को बचाता है। इस गिरोह के अन्य सभी बदमाशों का मुख्य पेशा सिर्फ चोरी की वारदातों को अंजाम देना है। सभी सिर्फ प्राइमरी स्तर तक ही पढ़े हैं।

लोनीकटरा के व्यापारी के घर से चुराए थे 70 लाख
पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के बदमाशों ने बताया है कि वह बाराबंकी के साथ बरेली, आगरा, मथुरा, लखनऊ, सल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, रायबरेली, फैजाबाद, कानपुर, उन्नाव, शाहजहांपुर, हरदोई समेत दर्जनों जिलों में कई बड़ी बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके है। इन्हीं बदमाशों ने लोनीकटरा के छबील चौकी गांव में एक सपा नेता व एक व्यापारी के घर से करीब 70 लाख रुपये चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

बदमाशों का आपराधिक इतिहास
पकड़े गए बदमाशों में वारिस गिरोह का सरगना है। इस गिरोह ने लोनीकटरा के छबील चौकी में सपा नेता के घर चोरी करने के बाद एक लग्जरी कार खरीदी थी। बरामद दोनों लग्जरी वाहन वारिस के नाम हैं। इन बदमाशों में वारिस, इमरान, ताजुद्दीन, इमरान पुत्र हमीद व सुखपाल के खिलाप मथुरा, आगरा, बरेली, बाराबंकी समेत कई जिलों में गंभीर अपराध के सात, सात मुकदमे पहले से ही दर्ज है। वहीं, राम कुमार पाल के खिलाफ भी बरेली में एक मामला है।

बदमाशों के खिलाफ होगी गैंगेस्टर की कार्रवाई
एसपी शफीक अहमद ने बताया कि पकड़े गए सभी बदमाश बहुत ही शातिर है। और इन सभी ने कई गंभीर वारदातों को अंजाम दिया है। एएसपी ने कहा कि इस गिरोह का पंजीकरण कराने के साथ ही इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस टीम पुरस्कृत
सीओ क्राइम विशाल विक्रम सिंह की अगुवाई में बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम का नेेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष लोनीकटरा अरुण द्विवेदी, संतोष सिंह, दिलबहार यादव, सुनील कुमार, अभिमन्यु शुक्ला आदि पुलिस टीम को कप्तान ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed