फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One more death due to rains

तेज बारिश में कई मकान जमींदोज, महिला की मौत

Thu, 02 Aug 2018 09:45 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Thu, 02 Aug 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
One more death due to rains
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala

जानलेवा बनी बारिश से पूरी तरह से जन जीवन प्रभावित हो गया है। दर्जनों मकान जमींदोज हो गए है। इसमें घायल होकर अब तक चार की जान जा चुकी है। वहीं तीन युवतियों समेत घायल चार का इलाज किया जा रहा है। गुरुवार की सुबह रिमझिम फुहारों के बीच हुई बारिश तो बंद हो गई। मगर, उसके बाद समस्याएं बढ़ गई है। जहां बारिश थमने के बाद मकान गिर गए है। वहीं विद्युत व्यवस्था धवस्त होने से लोगों की समस्याएं बढ़ गई है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से जगह-जगह यातायात व्यवस्था बाधित रही। वहीं निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों को जलभराव की समस्या से अभी राहत मिलती नही दिख रही है।            

विज्ञापन


       
       कई दिनों से दिन रात होने वाली बारिश से गुरुवार की दोपहर बाद से थम गई। हालांकि आसमान छाए रहे। गुुुुरूवार को हुई बारिश 8.4 मिमी रिकार्ड की गई। जिसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। मगर, उसके बाद लोगों की समस्याएं और बढ़ गई है। असंद्रा थाना क्षेत्र के दीवार के नीचे दबकर घायल जगरानी पत्नी जगमोहन की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद अब तक मरने वालों की संख्या चार हो गई है। वहीं सिरौलीगौसपुर के मेलारायगंल में आधा दर्जन मकान व छत व टीनशेड गिरने से तीन युवतियां घायल हो गई है। इसमें नशीना पुत्री तालिब, कुसुम पुत्री राजिंदर व शबनम पुत्री पप्पू घायल हुईं हैं।
विज्ञापन


वहीं दिनेश व ओंकार के घर भी भरभरा कर ढह गए है। उधौली गांव के निवासी राधेरमण शुक्ला व सेमरहा निवासी सत्यप्रकाश का घर गुरूवार की सुबह भरभरा कर गिर गया। जैदपुर क्षेत्र के इसरौली शेख निवासी लायक राम के मकान की छत गिरने से घर गृहस्थी का सामान दब गया। वहीं मलबे में दबकर लायक राम भी घायल हो गए। असंद्रा थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में भी बारिश से करीब पच्चीस मकान ढह गए। वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर में भी मकान की छत गिर गई। रामसनेहीघाट क्षेत्र में भिटरिया बाराबंकी मार्ग पर दयारामपुरवा के समीप नहर पुलिया पर बबूल का पेड़ गिरने से घंटों मार्ग जाम रहा।  इसी प्रकार शहर के लखनऊ-बाराबंकी मार्ग पर पेड़ गिरने से काफी समय तक आवागमन बाधित रहा। तो शहर के ही दूध मंडी में पेड़ गिरने से उसके नीचे खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed