{"_id":"59821da94f1c1bf7378b4588","slug":"one-lacks-of-good-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख का माल चोरी
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के साढ़ेमऊ गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर में कमरे का ताला तोड़कर नगदी समेत सवा लाख का मामल पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। उधर कोतवाल ने घटना की जानकारी से ही इंकार किया है।
विज्ञापन
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम साढ़ेमऊ निवासी नरेन्द्र कुमार मंगलवार की रात सपरिवार घर के बगल अहाते में सो रहे थे। इसी बीच चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंन्दर घुस गए और कमरे के अंदर बक्सों में रखी छह हजार की नगदी व करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात व बर्तन आदि उठा ले गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी बुधवार की सुबह परिवारीजनों को हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस संबंध में कोतवाल जितेन्द्र सिंह ने बताया कि ऐसी कोई घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन