फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   On the complaint of molestation father-daughter beaten

छेड़छाड़ की शिकायत पर पिता-पुत्री को पीटा

Sun, 13 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 13 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
On the complaint of molestation father-daughter beaten
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने युवक पर छेड़छाड़ करने व पिता के साथ उसके घर शिकायत करने पर पेड़ में बांधकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र की एक (15) वर्षीय किशोरी का आरोप है कि शनिवार की शाम वह शहर के जीआईसी मैदान में आयोजित बाला जी का कार्यक्रम देखकर लौट रही थी। तभी वहां मौजूद जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीनगर बहादुर निवासी दीपू अवस्थी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। रविवार की सुबह पीड़िता अपने पिता के साथ आरोपी के घर शिकायत लेकर गई थी। आरोप है कि उसे आरोपी व उसके घर वालों ने जामुन के पेड़ से बांध कर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पीड़िता ने थाने में की है। थानाध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी से छेड़छाड़, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
कुर्सी (बाराबंकी)। खेत गई एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ किया। पीड़िता की शिकायत के बावजूद रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कुर्सी थाना क्षेत्र क्ष्ेात्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी रविवार की सुबह गांव के बाहर प्रसाधन के लिए गई थी, तभी उसके साथ एक युवक ने छेड़छाड़ किया। घर पहुंची पीड़िता ने जानकारी परिवारीजनों को दी। परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी जनमेजय सचान ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्र्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed