वृद्ध की जान गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर (बाराबंकी)। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में सुखीपुर मजरे अकबरपुर गांव में रविवार देर रात एक युवक के पड़ोसी के घर में टार्च की रोशनी मारने के विवाद में दो पक्षोें भिड़ गए और दोनों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष के वृद्ध की मौत हो गई। जबकि, दोनों पक्षों से 8 लोग घायल हो गए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने दोनोें पक्षों के 14 लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वृद्ध का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक, थाना टिकैतनगर क्षेत्र के अकबरपुर मजरे सुखीपुर गांव में रविवार देर रात शादाब अपने पड़ोसी अमेरिका के घर में बार बार टार्च की रोशनी मार रहा था। विरोध पर शादाब व अमेरिका पक्ष में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनोें पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस बीच दोनों पक्षों से चले ईंट व लाठी-डंडों की चपेट में आने से एक पक्ष से शादाब (32), इरफान (25) व हकीमुद्दीन (70) व दूसरे पक्ष से अमेरिका (38), फूलमती (35), बिंद्रा (60), लाजवती (45), मनोज (20) और रानी देवी (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर गांव पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां से दोनों पक्ष के हकीमुद्दीन, शादाब, फूलमती व लाजवती की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने हकीमुद्दीन को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई है तो इसमें एक पक्ष पर गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ेगी। गांव में किसी प्रकार का माहौल न खराब हो इसके चलते पुलिस की तैनाती की गई है। मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- शफीक अहमद, एएसपी दक्षिणी