फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Old man hanged

वृद्ध ने लगाई फांसी

Sun, 16 Jul 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 16 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खेत की रखवाली करने गए एक वृद्ध का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मृतक के परिवारीजनों का कहना है कि वृद्ध मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।       
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के मित्तई गांव निवासी रामनरेश (65) शुक्रवार की रात गांव के बाहर अपने खेत में रखवाली करने के लिए सोने गए थे। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने रामनरेश का शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका देखा। वृद्ध का शव लटकने की बात फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र लवकुश ने बताया कि उनके पिता बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान रहते थे और इसी के चलते उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी है। इनके द्वारा न तो किसी के खिलाफ कोई आरोप लगाया गया है और न ही पुलिस से कोई शिकायत की है। एसओ बीडी तिवारी का कहना है कि वृद्ध मानसिक रूप से परेशान रहता था, जिससे उसने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed