{"_id":"b7496aed5d21ab6c66836903899c5f74","slug":"murder-of-young-man-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेनदेन में की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे के लेनदेन में की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम कुतलूपुर में बुधवार रात खेत में सो रहे किसान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। किसान के साथी ने वारदात की सूचना ग्रामीणों व मृतक के परिवारीजनों को दी। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता की हत्या पैसे के लेनदेन के चक्कर में की गई है।
विज्ञापन
बेटे की तहरीर पर पुलिस दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चित्तापुरवा मजरे निबहा निवासी राम अधार उर्फ रामजी (45) गांव के ही अपने साथी सोहनलाल वर्मा के साथ रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुतलूपुर में खेत किनारे सो रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े बारह बजे बदमाशों ने गोली मारकर राम अधार की हत्या कर दी। साथ रहे निशक्त सोहनलाल ने पुलिस को बताया कि रात में दो लोग आए और उसे जगा कर हटा दिया। रामअधार की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी और भाग निकले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
सोहनलाल को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है। मृतक के पुत्र विपिन कुमार ने फतेहपुर कोतवाली के ग्राम खदरा शेखपुर निवासी हीरालाल व दौलतदादरा निवासी सतीश उर्फ बौनी रावत पर पिता कि हत्या कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार हैं।