फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Missing body found in well

लापता अधेड़ का शव कुएं में पड़ा मिला

Thu, 09 Nov 2017 11:48 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Thu, 09 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Missing body found in well
कोठी थाना क्षेत्र के सरांय मोईनुद्दीनपुर गांव में अधेड़ की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
एक दिन से लापता अधेड़ का शव गांव के बाहर कुएं में बरामद हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अधेड़ की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है हालांकि उसके परिवारीजनों ने किसी के खिलाफतहरीर पुलिस को नहीं दी है। 
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के सराय मोहिद्दीनपुर गांव निवासी बलराम(45) पुत्र मुंगीलाल बुधवार की शाम अपने घर से निकले थे। देर रात तक वापस न आने पर परिवारीजनों ने काफी तलाश की लेकिन उनका पता नहीं लग सका। इस बीच बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर कुएं में बलराम का शव पड़ा ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के सर पर चोट के निशान मिले है जिससे उसकी हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। मृतकों के परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधेड़ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया हैै। मृतक की पत्नी प्रभावती ने बताया किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। थानाध्यक्ष आरपी रावत का कहना है कि अधेड़ की कुएं में गिरने से मौत हो गई है। पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करने की बात एसओ ने कही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed