फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   millions of goods from Six houses to be stolen,

छह घरों में चोरी, लाखों का माल उड़ाया

Fri, 29 Sep 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन

दो अलग-अलग जगहों पर हुई चोरी में लाखों रुपये के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। यही नहीं एक पूर्व प्रधान के घर से चोर लाइसेंसी बंदूक सहित लाखों रुपये के जेवर व नकदी पर उठा ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।

विज्ञापन

      
 देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरखिला के मजरे धनोखर निवासी पूर्व प्रधान गुरचरन यादव के घर के बाहर स्थित पुलिया के पास बृहस्पतिवार रात मां भगवती का जागरण चल चल रहा था। इस जगराते में गांव के तमाम लोग पूरे परिवार से कार्यक्रम में मौजूद थे। बताते हैं कि इसी दौरान अज्ञात चोरों ने पूर्व प्रधान गुरु चरण यादव के घर में पीछे से अंदर घुस आए। और घर में रखी लाइसेंसी बंदूक , हजारों की नगदी, लाखों के जेवर आदि पर हाथ साफ कर दिया। पूर्व प्रधान के भतीजे लल्ला यादव ने बताया कि चोरी गए माल की कीमत करीब दो लाख रुपये के आसपास है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह तड़के जब वह लोग घर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके अलावा पूर्व प्रधान के घर के सामने स्थित विश्राम यादव के घर से जेवर, नगदी आदि पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं कुरखिला गांव निवासी अज्जन व अक्कन के घर भी चोरों ने पीछे से फांद कर उनके घर में रखे हजारों रुपये कीमत की नकदी-जेवर आदि चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। वहीं थाना दरियाबाद के मोहल्ला रोशनलाल कटरा के निवासी विजय शंकर बृहस्पतिवार को नाती की तबियत खराब हो जाने से लखनऊ इलाज कराने गये थे परिवार के अन्य सदस्य भी साथ गये थे वहीं यहां के ही दस्तगीर अहमद कोलकाता में थे।

दोनों घर में ताला बंद था। बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोर दोनों घर मे ताला तोड़कर घर मे घुस गये और अलमारी व बक्सा को तोड़कर उसमें से रखे नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने बताया कि एक लाख साठ हजार रुपये नगद व आठ लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोरी हो गये।

घटना के बाद पहुंची  पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका है। प्रभारी निरीक्षक शिवा कान्त त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर मिली है किंतु घटना चोरी की नही लग रही है जांच के बाद ही कोई कार्यवाही हो सकेगी।        


त्यौहारों के सीजन में देवा व दरियाबाद पुलिस द्वारा रात्रि गश्त में बरती जा रही लापरवाही की पोल चोरी की घटना ने खोल दी है। रात्रि गश्त के नाम पर पुलिस की आराम तलबी व अधिकारियों को गुमराह कर नींद पूरी करना या फिर सड़क वसूली में मशगूल रहने से ही इस इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed