{"_id":"81042b3045518e96ecec344d9c48d746","slug":"married-woman-s-body-was-found-hanging-from-noose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के छिटका मिसिखपुर गांव में गुरुवार सुबह एक विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटकता मिला है। पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए दामाद व उसके बड़े भाई के खिलाफ तहरीर दी है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना टिकैतनगर क्षेत्र के छिटका मिसिखपुर गांव की नीलम (22) पत्नी शिवनाथ रावत का शव उसी के घर में कमरे के अंदर गुरुवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। विवाहिता की मौत की सूचना के बाद पहुंचे उसके मायके से पिता फूलचंद रावत व मां पार्वती निवासी ग्राम छंदवल थाना जैदपुर ने पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने मामले में दामाद व उसके बड़े भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विवाहिता की मां पार्वती रो-रो कर पुलिस को बता रही थी कि साहब हमरी बिटिया को उसके ससुराल वाले विवाह में कम दहेज लाने का अक्सर ताना देते रहते थे। बुधवार रात पुत्री ने मुझसे फोन पर बात की थी। उसने कहा था कि मां मुझे यहां से बुला लो नहीं तो ससुराल वाले मेरी हत्या कर देंगे। आज पुत्री को घर बुलाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन तभी उसकी मौत की सूचना मिल गई। बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह 10 मई 2014 को किया था और उसमें काफी खर्च भी हुआ था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष टिकैतनगर टीपी सिंह ने बताया कि विवाहिता का शव उसी के घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। मायके वालों ने विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। शव का पीएम कराया जा रहा है पीएम रिपोर्ट व मामले की जांच पड़ताल करने के बाद कार्रवाई होगी।