फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Married burnt in mysterious circumstances, death

संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता, मौत

Sun, 27 Dec 2015 11:02 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलसी एक विवाहिता की रविवार को इलाज के दौरान लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई। मामले में विवाहिता के पिता ने पति व सास-ससुर पर दहेज में बाइक नहीं देने के चलते जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


असंद्रा थाने के देवीगंज का रहने वाला राहुल रावत पत्नी रेनू (19) के साथ रामनसनेहीघाट के ग्राम अलादासपुर चौरी गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था।

24 दिसंबर की देर रात घर में संदिग्ध हालात में आग लगने से रेनू झुलस गई थी। परिवारीजनों ने रेनू को भिटरिया स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।

जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेनू को लखनऊ रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान शनिवार को रेनू की मौत हो गई। इस पर ससुराल वालों ने पैतृक गांव असंद्रा थाने के देवीगंज में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि राहुल व उसके परिवार के लोगों ने मामले में रेनू के मायके वालों को सही जानकारी देने के बजाय गुमराह किया। इस पर रविवार को रेनू के पिता लुग्गू रावत निवासी ग्राम तिवारीपुरवा थाना पटरंगा जिला फैजाबाद ने थाने में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि दहेज में बाइक नहीं देने पर रेनू का जलाकर मार डाला गया। इस पर पुलिस ने पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। कोतवाल जेएल सोनकर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed