फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Married attempted rape, assault with hoe on opposition

विवाहिता से रेप का प्रयास, विरोध पर कुदाल से हमला

Thu, 20 Aug 2015 10:41 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता बुधवार रात खेत से लौट रही थी। तभी गांव के ही तीन लोगों ने उससे रेप का प्रयास किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कुदाल से हमलाकर उसे घायल कर दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई जिसमें पीड़िता के पति समेत तीन लोग घायल हुए है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता बुधवार रात अपने जेठ की पुत्री के साथ खेत से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही तीन युवकों ने विवाहिता को पकड़कर उसे झाड़ियों में लेकर गए और उसके साथ रेप का प्रयास करने लगे। इस बीच विवाहिता के साथ रही बालिका ने शोर मचा दिया व विवाहिता भी आरोपियों का विरोध करने लगी जिसके बाद आरोपियों ने विवाहिता पर कुदाल से हमलाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


इतने में पहुंचे विवाहिता के पति की भी आरोपियों ने पिटाई कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी जिसमें दो आरोपी भी घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोतवाली प्रभारी संजय यादव का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट का मामला है और इसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने रेप के प्रयास के आरोप को गलत बताया व मामले की जांच पड़ताल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed