{"_id":"5cc72706bdec220785345251","slug":"labour-died-in-factory-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में मजदूर की मौत, भड़के साथी, लाठीचार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फैक्टरी में मजदूर की मौत, भड़के साथी, लाठीचार्ज
Mon, 29 Apr 2019 10:02 PM IST
arun arun
Amarujala
Amarujala
Published by: arun arun
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर की चोट लगने से मौत हो गई। साथी की मौत की जानकारी होने पर मजदूर संगठन ने मुआवजे की मांग को लेकर लखनऊ -महमूदाबाद मार्ग जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले जाम के बाद पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। भीड़ उग्र देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जनपद सुलतानपुर के थाना लंभुआ के ग्राम धरियामऊ निवासी रूपेंद्र प्रताप सिंह (35) पुत्र लालता प्रसाद कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र में श्री इंटरनेशनल प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता था। रविवार को वह काम कर रहा था। इसी दौरान मशीन से निकला एक रॉड मजदूर के सर में लग गया और वह मौके पर ही गिर गया। अन्य मजदूर साथी युवक को लेकर निजी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुबह काम पर पहुंचे अन्य साथियों को युवक की मौत की जानकारी सुबह होने पर नाराज फैक्टरी मजदूरों ने लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया परन्तु नाराज मजदूर मुआवजे व तहसील प्रशासन को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। भीड़ उग्र होती देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भीड़ तितर-बितर हो गई। पुलिस ने जाम खुलवाकर आवागमन चालू कराया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर कंपनी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके साथ ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन