{"_id":"595695134f1c1b414d8b4b40","slug":"kidnappers-gangrape-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी का अपहरण कर कई दिनों तक गैंगरेप किया गया। दो दिन पूर्व किशोरी को आरोपी उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता का पिता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दो दिन तक थाने के चक्कर काटता रहा पर केस नहीं दर्ज किया गया। इस पर उसने एसपी को जानकारी दी। एसपी के आदेश पर दरियाबाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि 21 जून को उसकी नाबालिग पुत्री खेतों की ओर गई थी। वापस नहीं आने पर उसने थाने पर तहरीर दी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 28 जून को घर पहुंची पुत्री ने बताया कि खेत जाते समय गांव के ही सुजीत व अंबर ने उसका अपहरण कर लिया।
यहां से दोनों उसको थाना टिकैतनगर के गांव रानीमऊ में एक सूने घर में ले गए और वहां तीन दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ही ग्राम कोठरी गौरिया लेकर गये और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। 27 जून की रात को दोनों उसे अपने गांव लेकर आए और रात भर अपने घर पर रखने के बाद सुबह उसके घर के बाहर छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
बालिका का आरोप है कि सुजीत और अंबर ने शिकायत करने पर जान से मार देेने की धमकी भी दी। 28 जून को पिता ने दोबारा थाने पर पहुंच मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी पर दरियाबाद पुलिस ने मामले को झूठा बताया। इस पर पीड़ित पिता ने एसपी अनिल कुमार सिंह से मिलकर मामले की तहरीर दी।
जिसका संज्ञान लेते हुए एसपी ने दरियाबाद के थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद सक्रिय हुई दरियाबाद पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।