{"_id":"5a3410594f1c1b87698c1cc0","slug":"innocent-raped-filed-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदे ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदे ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, केस दर्ज
बाराबंकी
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
इसी स्थान पर सरसों के खेत में हुआ था मासूम के साथ दुराचार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत घुमाने के बहाने बाइक से ले जाकर एक दरिंदे ने पांच साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम की हालत बिगड़ती देख उसे साइकिल से चोट लगने की बात घर में बताने को कहकर आनन-फानन बाइक से उसे दरवाजे पर छोड़ भाग गया।
मां के पूछे जाने मासूम ने पूरी बात बताई। पीड़िता के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, आरोपी घर से फरार हो गया। गुरुवार की देर रात गंभीर हालत में मासूम को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होनेे पर डॉक्टरों ने घर भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उसकी तलाश में जुट गई है।
मामला लोनीकटरा थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाला एक मजदूर गुरुवार को खेत में गेहूं की सिंचाई करने गया था। उससे मिलने उसकी दो मासूम बेटियां खेत गई हुई थीं। पड़ोसी युवक मोहित (18) से बाइक से बेटी को घर छोड़ने की बात कहकर पिता मजदूरी पर चला गया।
विज्ञापन
आरोपी मासूम को बाइक पर बैठाकर गांव तक आया और बड़ी बेटी (6) को बाइक से उतार कर छोटी (5) को फिर खेत घुमाने की बात कहते हुए उसे गांव के बाहर एक सरसों के खेत में ले जाकर उससे दुराचार किया।
मासूम के प्राइवेट पार्ट से खून बहने पर आरोपी उसे घर में साइकिल से चोट लगने की बात बताने को कहते हुए घर के पास छोड़कर भाग गया। रोते हुए घर पहुंची मासूम ने अपनी मां को साइकिल से चोट लगने की बात बताई। देर रात मासूम की हालत बिगड़ी तो पिता ने डांट कर पूछा तो उसने सारी सच्चाई बता दी।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि जब वह आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुुंचा तो घरवाले मारपीट पर अमादा हो गए। उधर मासूम की हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मासूम के बयान व पिता की तहरीर पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
पिता की शिकायत पर गांव के ही मोहित के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन मध्य प्रदेश से मिल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा। - बीपी यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक