{"_id":"2ed83a393ca4f80f08077504e054a697","slug":"injured-youth-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले में घायल युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में 29 अक्टूबर को जय प्रकाश के निर्माणधीन मकान की छत गिराने को लेकर पड़ोसी रामनरेश से विवाद हो गया था। दोनों पक्ष के बीच हुई मारपीट में एक तरफ से रामनरेश, पत्नी रंजनी, नेवल व गया प्रसाद और दूसरी तरफ से जयप्रकाश, पत्नी मायादेवी, पुत्र रामदास व पुत्र वधू प्रीती घायल हो गई।
सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी भेजा जहां से माया देवी, प्रीती, रामनरेश, नेवल व गया प्रसाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल से गया प्रसाद को लखनऊ भेजा गया जहां मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस घटना में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने रामदास, श्यामू व रामविलास को पकड़ा लेकिन अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन