फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   In the battle of the two wives had eaten poison by youth

जवान ने दो पत्नियों के झगडे़ में खाया था जहर

Sun, 20 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 20 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
अपनी ही गलती से उत्पन्न पारिवारिक कलह से तंग आकर आईटीबीपी के जवान ने सल्फास खाकर जान दी है। घर में पत्नी के होते हुए लव मैरिज कर दूसरी पत्नी से ही संबंध रखने पर परिवार व रिश्तेदारों का उसके ऊपर काफी दबाव था। बटालियन से आए साथी जवानों व दूसरी पत्नी के परिवारीजनों के हवाले से कोतवाली पुलिस ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


अट्ठारह नवंबर की रात को इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस जवान धर्मेंद्र यादव 28 पुत्र कुंज बिहारी निवासी एनएच 84 निरंजनपुर थाना सीमपुर जिला बक्सर का शव हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पाया गया था। आईटीबीपी 26 वीं बटालियन लुधियाना का जवान में हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार स्थित अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


मृतक की जेब से सल्फास की कई पैकेट बरामद होने पर पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा था। एसआई अनूप यादव ने कहा घटना की सूचना पर पहुंचे आईटीबीपी के साथी जवानों ने उसकी दो शादी होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पत्नी बक्सर के उसके पैतृक घर में रह रही थी जबकि वह सरोज देवी से लव मैरिज कर उसके साथ रहता था। सरकारी अभिलेखों व सर्विस रिकॉर्ड में भी दूसरी पत्नी सरोज देवी का नाम दर्शा रखा था। मृतक ने ट्रेन से घर जाते समय अपने मोबाइल फोन से आखिरी काल दूसरी पत्नी सरोज देवी को ही की थी। पुलिस के अनुसार दो पत्नियों से होने वाली कलह से तंग आकर जवान ने रास्ते में ट्रेन से उतरकर जहर खाकर जान दे दी।


कोतवाल एसपी सिंह ने कहा पुलिस घटना की जांच कर रही है तथा शव लेने आए बटालियन के साथी जवानाें व दूसरी पत्नी के परिवारीजनों से बात की गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई कर आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed