{"_id":"501c1ccaa2c3b555cdc5e06393aaa808","slug":"in-police-line-soldier-bike-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन से सिपाही की बाइक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस लाइन से सिपाही की बाइक चोरी
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ चोरोें ने पुलिस लाइन में रहने वाले एक सिपाही की बाइक को पार कर दिया। सिपाही ने कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया है। पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात शिवकुमार मौर्या पुत्र श्रीराम पुलिस लाइन में बने आवास में रहते हैं। बुधवार को घर के बाहर खड़ी बाइक कोई चोरी कर ले गया।
बृहस्पतिवार को सिपाही ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस लाइन परिसर से सिपाही की बाइक चोरी होने से यहां की सुरक्षा-व्यवस्था की भी पोल खुल गई है।