फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Imposed on ten gangster including vicious Ajjan

शातिर तस्कर अज्जन समेत दस पर लगा गैंगस्टर

Sat, 08 Oct 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 08 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Imposed on ten gangster including vicious Ajjan
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
लखनऊ जेल में निरुद्ध शातिर तस्कर अज्जन समेत दस लोगों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई की है। बीते साल टिकरा गांव मेें हुए कमरू हत्याकांड में एसपी के आदेश पर पुलिस यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


वहीं मारफीन तस्करी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे तस्करों की गिरफ्तारी एवं प्रतिबंधित मवेशियों का वध कर उनका मांस बेंचने का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ गैंगस्टर व गुंडा एक्ट लगाने के निर्देश भी एसपी ने दिए हैं।
विज्ञापन


एसपी राजू बाबू सिंह ने जिले में सक्रिय मारफीन तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में वर्ष 2015 में हुए कमरू हत्याकांड में नामजद लखनऊ जेल में निरुद्ध यहां का शातिर तस्कर अज्जन, व टिकरा के प्रधान पति इजहार समेत दस लोगों के खिलाफ एसपी ने गैंगस्टर की कार्रवाई करने का निर्देश जैदपुर पुलिस को दिया था जिस पर पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर दी है। बताते चलें कि अज्जन को बीते साल लखनऊ में एसटीएफ ने भारी मात्रा में मारफीन के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जैदपुर के टिकरा में कमरू की हत्या कर दी गई थी। बताया गया था कि अज्जन को पकड़वाने में कमरू ने पुलिस की मुखबरी की थी जिसके चलते ही अज्जन ने उसकी हत्या करवा दी थी। इस मामले में टिकरा गांव की महिला प्रधान के पति इजहार हुसैन समेत 9 लोगों पर पुलिस ने हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी वहीं अज्जन को हत्या का षडयंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है। 

तस्कर भाइयों की तलाश मेें दौड़ रही हरियाणा पुलिस
जिले के तस्करों की तलाश में आए दिन गैर प्रांतों की पुलिस आती रहती है। यहां के तस्कर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मणिपुर, गोवाहाटी, पश्चिम बंगाल आदि जगहों तक अपना जाल बिछाए हुए है। जैदपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी दो तस्कर भाई खालिद व शाकिर के यहां से भारी मात्रा में मारफीन हरियाणा भेजी गई थी। हरियाणा में पकड़े गए आरोपियों ने जब इस बात को कबूल किया तब से यहां आए दिन हरियाणा पुलिस इन तस्कर भाइयों की तलाश मेें भटक रही है लेकिन इनका पता नहीं लग सका है। 


जैदपुर के टिकरा गांव में हुए कमरू हत्याकांड के आरोपियोें पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। चंदौली गांव निवासी शातिर तस्कर खालिद व उसके भाई की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। -राजू बाबू सिंह, पुलिस कप्तान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed