फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Illegal excavation of soil

नियमों की अनदेखी कर हो रहा मिट्टी खनन

Sun, 06 May 2018 10:50 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 06 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Illegal excavation of soil
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

नियमों को दरकिनार कर खनन माफिया दिन रात मिट्टी का खनन कराने में जुटे हैं। जेसीबी से मानक से अधिक गहराई तक पीली मिट्टी की खुदाई की जा रही है। वहीं उसकी ढुलाई में भी ओवरलोडिंग होना आम बात हो गई है। मानकों को दरकिनार कर हो रहा खनन सरकार के राजस्व को चूना लगा रहा है।  

विज्ञापन



बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के अमरा देवी गांव में बीती 20 अप्रैल से खनन माफिया दिन-रात पीली मिट्टी का खनन करने में लगे हैं। मामले की जानकारी की गई तो खनन का पट्टा दो माह के लिए किए जाने की बात सामने आई। मगर, पट्टे आवंटित होने के दौरान दी गई शर्तों से हटकर किया जा रहा खनन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। एक तरफ नियमों को ताक पर रखकर जेसीबी से निर्धारित गहराई से अधिक खनन किया जा रहा है तो वाहनों पर ओवरलोडिंग कर ढुलाई की जा रही है जिससे आसपास के मार्गों में गड्ढे होने लगे हैं।
विज्ञापन


बहराइच जिले के खनन माफिया के द्वारा खनन कर ईंट भट्ठों पर मिट्टी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जबकि, जितनी मिट्टी का पट्टा दिया गया था। उससे अधिक मिट्टी की उठान एक पखवारे में ही कर ली गई। मगर, शिकायत के बाद जिम्मेदार अधिकारी खामोश हैं। हालांकि उपजिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed