फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Government claims, women had not burned in police station

सरकार का दावा, थाने में नहीं लगाई गई किसी को आग

Thu, 09 Jul 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 09 Jul 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

 राज्य सरकार ने दावा किया है कि बाराबंकी के कोठी थाने में किसी को आग लगाए जाने के प्रमाण नहीं मिले हैं।

सरकार का पक्ष रखते हुए आईजी लोक शिकायत अशोक मुथा जैन ने गुरुवार को एनेक्सी के मीडिया सेंटर में खबरनवीसों को बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर जाकर जांच की थी। बताया कि फोरेंसिक टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट र्में साफ है कि विशेषज्ञों को इस बात के कोई प्रमाण नहीं मिले कि थाने के अंदर किसी तरह की आग लगाई गई हो अथवा कोई आगजनी हुई हो।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच बाराबंकी पुलिस द्वारा की जा रही है और इस बात के साफ निर्देश दिए जा चुके हैं कि निष्पक्ष जांच हो। आईजी ने कहा कि जांच की प्रगति पर डीजीपी मुख्यालय द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है और एसपी बाराबंकी इसे लेकर संपर्क में बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed